फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur sugar mill tops the country even after second crushing

धामपुर चीनी मिल पेराई में दूसरी बाद भी देश में अव्वल

Thu, 02 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dhampur sugar mill tops the country even after second crushing
धामपुर चीनी मिल पेराई में दूसरी बाद भी देश में अव्वल
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र बुधवार रात संपन्न हो गया। चीनी मिल ने अपने ही पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ एक बार फिर से पेराई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मिल ने पिछले सत्र में 212 दिन के पेराई काल में 239 लाख क्विंटल की पेराई कर देश में पहला स्थान पाया था। जबकि इस बार 215 दिन के पेराई सत्र में 244 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दूसरी बाद भी देश में पहला स्थान हासिल किया है।

धामपुर चीनी मिल के यूनिट हेड एमआर खान, गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल का पेराई सत्र बुधवार रात सकुशल संपन्न हो गया। चीनी मिल के देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने से अधिकारियों और कर्मचारियों में अपार खुशी है। मुरादाबाद मंडल के उप गन्ना आयुक्त ने भी बुधवार को धामपुर चीनी मिल प्रबंधन को देश में नंबर वन आने पर बधाई दी। यूनिट हैड का कहना है कि यह सब किसानों के सहयोग की वजह से ही संभव हो सका है। इसके लिए उन्होंने किसानों को बधाई दी। उनका कहना है कि किसानों ने चीनी मिल को उनकी पहल पर ताजा और साफ गन्ना आपूर्ति किया। इस सफलता में किसानों का योगदान अग्रणी है। किसानों को अब तक चीनी मिल की ओर से 17 मई तक के गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। डीएसएम ग्रुप के अधिशासी अध्यक्ष सुभाष कुमार पांडेय, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, कामर्शियल हेड मुकेश कश्यप, फाइनेंस हेड विकास अग्रवाल, चेयरमैन डीएसएम ग्रुप अशोक गोयल, प्रबंधक निदेशक गौरव गोयल, अक्षत कपूर निदेशक, सुनील मेहरोत्रा फाइनेंस हैड आदि ने भी प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed