फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur sugar mill made a record

धामपुर चीनी मिल ने बनाया कीर्तिमान

Thu, 11 Jun 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Dhampur sugar mill made a record
धामपुर चीनी मिल ने बनाया कीर्तिमान
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल प्रदेश की सर्वाधिक पेराई क्षमता वाली चीनी मिलों में एक है। चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र छह नवंबर 2019 को शुरू हुआ था। जो बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया है। इस बार चीनी मिल ने अधिकतम दो करोड़ 31 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर मुुरादाबाद मंडल में प्रथम और प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद 11 जून 2020 को चीनी मिल ने दो करोड़ 31 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेराई कर मुरादाबाद मंडल में सर्वाधिक व प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रही। यह पेराई धामपुर शुगर मिल के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक पेराई का नया कीर्तिमान है। चीनी मिल पेराई सत्र 2019-20 में बी - हैवी पर पेराई कर आठ जून 2020 तक 25.95 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन एवं 13.60 लाख क्विंटल शीरा उत्पादन किया। गत वर्ष चीनी मिल द्वारा दो करोड़ नौ लाख 66 हजार क्विंटल गन्ना पेराई कर 22.89 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन एवं 13.51 लाख क्विंटल शीरे का उत्पादन किया था।
विज्ञापन

सर्वाधिक पेराई के रिकार्ड प्रदर्शन के लिए शुगर मिल धामपुर के उपाध्यक्ष एमआर खान ने कोरोना काल के चलते क्षेत्रीय कृषकों, चीनी मिल अधिकारी, कर्मचारियों एवं गन्ना विभाग का आभार जताया है। अपर महाप्रबंधक गन्ना आजाद सिंह ने कहा कि धामपुर चीनी मिल द्वारा कृषकों में गन्ना विकास योजनाओं को समय-समय पर क्रियान्वित कर नवीन गन्ना तकनीक का प्रचार-प्रसार किया गया। जिसमें ट्रेंच विधि, डिस्टेंस प्लान्टिंग करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। मुफ्त जैविक खाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता डीएस रेड्डी, जीएम प्रोडक्शन अनिल शर्मा, जीएम प्रशासन विजय गुप्ता, गन्ना विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed