{"_id":"5797b85d4f1c1b356421f23b","slug":"dhampur-student-killed-in-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में हादसे में छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में हादसे में छात्र की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। राजपूताना फार्म हाउस के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों ने कोई कार्रवाई किए बगैर छात्र के शव को पुलिस से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
शेरकोट थाने के गांव खिदरपुर निवासी घनश्याम सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गौरव व गांव के रामकुमार का पुत्र सचिन दोनों सोमवार को मोरना गांव के देवता महाविद्यालय में प्रवेश फार्म लेने के लिए गए हुए थे।
दोनों फार्म लेकर कॉलेज से बाइक से घर लौट रहे थे। धामपुर में शेरकोट मार्ग पर हाईवे 74 पर राजपूताना के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इनमें से गौरव की मौके पर मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर रूप से घायल है। सचिन को चिंताजनक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस से छात्र का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर गौरव के शव को परिजनों को सौंप दिया।