{"_id":"640392264006b4e8fe0456f4","slug":"dhampur-railway-station-will-be-equipped-with-world-class-facilities-railway-minister-bijnor-news-c-14-1-142164-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वस्तरीय स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा धामपुर का रेलवे स्टेशन : रेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वस्तरीय स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा धामपुर का रेलवे स्टेशन : रेल मंत्री
Sun, 05 Mar 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्राैद्योगिकी विभाग के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि धामपुर का रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास (विश्वस्तरीय) स्तर का रेलवे स्टेशन होगा । अब तक की सरकारों ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया। सुविधाओं के नाम पर धोखा दिया है। साल 2014 से पहले 1100 करोड़ रुपये रेल का बजट होता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बजट को बढ़ाकर 17000 करोड़ रुपये किया है, जो उत्तर प्रदेश की जनता के लिए डबल इंजन की सरकार का महत्वपूर्ण कदम है ।
रेल मंत्री शनिवार को रेलवे स्टेशन के नए भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास करने को स्पेेशल ट्रेन से करीब 10 बजे धामपुर पहुंचे। यहां पर विधायक अशोक राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शिलान्यास से पहले रेल मंत्री ने आयोजित सभा में कहा कि धामपुर के स्टेशन और यहां के गन्ने के मिठास की जिक्र देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी होता है। जब वह यहां पर पहली बार निरीक्षण को आए, यहां से जाने के बाद जब उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया तो उन्होंने बोला कि जैसा चाहो धामपुर को वैसा रेलवे स्टेशन दे दो। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से ही यहां पर विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण हो रहा है। यूपी के सीएम ने भी साफ कहा है कि प्रदेश के एक-एक रेलवे स्टेशन को सुविधायुक्त बना दो। इसमें कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जनता का भरोसा दिया कि वह और भी बेहतर सुविधाओं के लिए क्या कर सकते है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। फिलहाल धामपुर ,स्योहारा में एक-एक फ्लाईओवर और धामपुर में जैतरा फाटक पर एक अंडर पास पुल का निर्माण होगा। विधायक अशोक राणा ने धामपुर में दो ट्रेनों का स्टापेज कराने और कई अन्य कामों को कराने का आग्रह किया। नहटौर विधायक ओमकुमार ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। सुरेंद्र कुमार शर्मा दिल्ली ने कहा कि करीब 11 करोड़ की लागत से केवल पार्किंग और शौचालय तैयार होंगे इसके बाद नवीन रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पश्चिमी प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, डॉ. यशवंत सिंह पूर्व सांसद , जीएम आशुुतोष गंगल, डीआरएम अजय नंदन, सुभाष वाल्मीकि जिला अध्यक्ष भाजपा, महेंद्र धनोरिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल ,नागेश्वर दयाल गहलोत, डॉ. आदित्य अग्रवाल ,सुभाष चौहान , ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, प्रियंका राणा ,उदित नारायण , रश्मि शर्मा रावल, अनीता चौहान, सुमन देवी, सुभाष चौहान , राघव शरण गोयल आदि रहे।
कार्यक्रम में रही भारी अव्यवस्था, भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक
कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था रही। मंच के लिए कोई प्रोटोकाल नहीं था। जो चाह रहा था। वहीं मंच पर जा रहा था। कई भाजपा कार्यकर्ता की इस दौरान सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हुई। जिसे अन्य अधिकारियों ने बीच में आकर खत्म कराया। यहां तक मंच पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि को मंच से नीचे उतार दिया। बाद में पता लगने पर फिर मंच पर स्थान दिया गया।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रेल मंत्री को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा
बड़ी मंडी युवा व्यापार संगठन ने तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें धामपुर से दिल्ली के लिए रेल चलाने, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव कराने और अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार पिंटू अध्यक्ष, मनोज कुमार, आलोक कुमार, पीयूष कुमार, राकेश कुमार, विवेक कुमार आदि रहे।