फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Nhtur and file a report on the 36 defaulters

नहटौर और धामपुर में 36 बकाएदारों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में विद्युत निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि निगम ने दस हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने दो दिन में 36 बकाएदारों के कनेेकशन काटकर उनके खिलाफ नहटौर और धामपुर थाने में रिपोर्ट कायम कराई है। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की ओर से सरकार के आदेश पर हो रही है। नहटौर थाने में निगम की ओर से 17 फरवरी को 11, शनिवार को 12 और धामपुर थाने में 13 लोगों पर रिपोर्ट कायम कराई गई है। निगम का यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

साथ ही, एक्सईन ने बताया कि स्योहारा नगर में 20 व 21 फरवरी को बिजलीघर पर मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। निगम ने ऐसे में लोगों से धैर्य और संयम की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत अपात्रों को चिह्नित करने के लिए चलेगा अभियान
वहीं धामपुर में पूर्ति विभाग के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी महेश कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 31 मार्च तक अपात्रों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। विभाग की ओर से प्रदेश के खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान के आदेश पर अभियान को गति देने को पूरी तैयारी कर ली गई है। अभियान के तहत गांव सत्तोनंगली में करीब 80 अपात्रों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित लोगों को चेताया है कि यदि उन्होंने नोटिस प्राप्त होते ही अपने राशन कार्डों को विभाग में जमा नहीं कराया तो उनके पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी।एआरओ महेश कुमार गौतम ने शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त द्वारा जारी किए आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि अब प्रदेश में किसी भी स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के तहत किसी भी अपात्र को पात्रों का हक नहीं मारने दिया जाएगा। अपात्रों का पता लगाने को विभाग की ओर से 15 फरवरी से अपात्रों का चिह्नित करने को अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 31 मार्च 2017 तक चलेगा। अभियान के तहत जो अपात्र पाए जाएंगे उनके राशन कार्डों को जब्त कर लिया जाएगा। इन जब्त राशन कार्डों पर संबंधित लोगों द्वारा जो राशन प्राप्त किया गया है। उनसे इस राशन को वापस कराना होगा। जो राशन जमा करने में आनाकानी करेगा। विभाग की ओर से ऐसे लोगों से बाजार की कीमत के आधार पर उतने वजन के खाद्यान्न की कीमत बैंक में जमा करनी होगी, जो ऐसा नहीं करेगा विभाग की ओर से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एआरओ ने बताया तहसील के स्योहारा नगर की चौथमल शर्मा की राशन की दुकान को सरकार की मंशा के अनुरूप लेनदेन कराने को पेटीएम , स्वाइप मशीन से कैशलेस करने की व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों के बाद अन्य राशन की दुकानों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed