फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Mill is setting up the dimensions of progress: Ashok Kumar Goel

उन्नति के आयाम स्थापित कर रही है धामपुर मिल : अशोक कुमार गोयल

Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhampur Mill is setting up the dimensions of progress: Ashok Kumar Goel
उन्नति के आयाम स्थापित कर रही है धामपुर मिल : अशोक कुमार गोयल
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर शुगर मिल के वाइस चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल ने कहा कि आज धामपुर शुगर मिल उन्नति और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसमें क्षेत्र के गन्ना किसानों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। मिल ने मोबाइल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।
शुगर मिल के कान्फ्रेंस रूम में सोमवार शाम पत्रकारों से वार्ता में चीनी मिल के वाइस चेयरमैन कुंवर अशोक कुमार गोयल ने कहा कि धामपुर शुगर मिल के अलावा यह प्रोजेक्ट असमोली और रजपुरा शुगर मिल में भी चला रखे हैं। एंबुलेंस में पीएचडी रूरल डवलपमेंट फाउंडेशन का स्टाफ मौजूद रहेगा। फिलहाल यह योजना धामपुर शुगर मिल क्षेत्र के 10 गांवों में लागू की गई है। इन गांवों में चिकित्सीय परीक्षण करने के साथ कैंप लगा कर मरीजों का उपचार किया जाएगा। धामपुर शुगर मिल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने को संकल्पबद्ध है। युवा आत्मनिर्भर होंगे तो देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मिल की ओर से को-एजूकेशन व अन्य प्रकार के प्लांट भी लगाए हैं। पेट्रोल में मिलने वाले एथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन की ओर से ओवरलोडेड गन्ना लाने वाले किसानों में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर धामपुर शुगर मिल के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, उपाध्यक्ष एमआर खान, कारखाना प्रबंधक विजय गुप्ता, डा. कादंबरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed