{"_id":"5859783d4f1c1b774fe3a1f6","slug":"dhampur-mein-se-circle-banega","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर बनेगा एसई सर्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर बनेगा एसई सर्किल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। शासन ने विद्युत निगम धामपुुर को एसई (अधीक्षण अभियंता) सर्किल बनाने की कवायद प्रारंभ कर दी है, जबकि बिजनौर मुख्य अभियंता जोन होगा। सूबे की सपा सरकार ने बिजनौर में चीफ इंजीनियर का पद सृजित करने के लिए मंजूरी दे दी है। इन नए सर्किलों के बनने से ग्राहकों को काफी लाभ होगा। एसई रनजीत सिंह यादव ने इसकी पुष्टि की है।
एसई (अधीक्षण अभियंता) रनजीत सिंह यादव ने बताया कि वर्तमान में बिजनौर जिले में निगम की दृष्टि से चार डिवीजन धामपुर, चांदपुर, नजीबाबाद और बिजनौर शामिल हैं। इन सभी डिवीजनों में करीब साढ़े चार लाख के आसपास उपभोक्ता हैं।
इन चारों डिवीजनों में धामपुर उपभोक्ताओं की दृष्टि से सबसे बड़ी डिवीजन है। धामपुर डिवीजन में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं की अधिक संख्या को देखते हुए एमडी स्तर से बिजनौर जिले के धामपुर को एसई सर्किल बनाने और मुरादाबाद मंडल के कुछ जिलों को पृथक पर बिजनौर को चीफ जोन बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे सरकार ने
विज्ञापन
पिछले दिनों मंजूरी दे दी है। निगम स्तर से कार्रवाई शुरू हो गई है।
हाल में बिजनौर जिले का चीफ जोन मुरादाबाद है। मुरादाबाद चीफ जोन के अंडर में वर्तमान में पांच जनपद बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर व संभल शामिल हैं। हालांकि अब बिजनौर चीफ जोन बनने से अमरोहा और बिजनौर जिला इस नए चीफ जोन में शामिल हो जाएगा। इससे उपभोक्ता मुरादाबाद जाने की परेशान से छुटकारा मिलेगा।