फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Chicjat road will be widened, government approved

धामपुर ठाठजट मार्ग होगा चौड़ा, शासन ने दी मंजूरी

Sat, 13 Feb 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dhampur Chicjat road will be widened, government approved
धामपुर ठाठजट मार्ग होगा चौड़ा, शासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर-अम्हेड़ा मार्ग के बाद अब धामपुर से ठाठजट होकर ठाकुरद्वारा जाने वाले मार्ग के दिल बहुरने जा रहे हैं। शासन ने इस मार्ग को बनाने की भी हरी झंडी दे दी है। 17 करोड़ की लागत से यह मार्ग बनेगा। लंबे समय से इस मार्ग को बनाने की मांग उठ रही थी।
शासन ने पिछले दिनों अम्हेड़ा से चांदपुर जाने वाले 13 किलोमीटर लंबे मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाने की मंजूरी दी थी। अब धामपुर से ठाठजट होकर ठाकुरद्वारा को जाने वाले मार्ग को मंजूरी दी हैं। यह मार्ग तीन मीटर चौड़ा है। 9.32 किलोमीटर लंबा है। जर्जर व छोटा मार्ग होने के कारण लोगों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण कराने की लंबे समय से मांग हो रही है। इस मार्ग से ही किसान शुगर मिल पर गन्ना लेकर आते हैं। किसान भी मार्ग छोटा होने की वजह से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुुनील सागर ने बताया कि पीडब्लूडी द्वारा सड़क बनवाने का शासन को प्रस्ताव भेजा गया। शासन की वित्त समिति ने सड़क को बनवाने के लिए हरी झंडी दे दी है। जल्द ही सड़क के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 17 करोड़ की लागत से यह मार्ग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed