{"_id":"621e6da955a4791c7e7bad5f","slug":"devotees-performed-jalabhishek-of-lord-shiva-on-mahashivratri-dhampur-news-mrt5788763147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
विज्ञापन
धामपुर में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : DHAMPUR
महाशिवरात्रि पर भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
धामपुर। महाशिवरात्रि का पर्व आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने रविवार मध्यरात्रि से पूजा कर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने घर, परिवार और राष्ट्र की खुशहाली के लिए भगवान शिव की आराधना की और देश की खुशहाली की कामना की।
धामपुर हाईवे 74 स्थित कालियानाथ मंदिर में कांवड़ियों का मेला लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर हर-हर, बम-बम का जयघोष किया। व्यवस्था के लिए मंदिरों के बाहर पुलिस मौजूद रही। पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर, मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर, मोहल्ला लोहियान स्थित चामुंडा देवी मंदिर, बड़ा पंचायती मंदिर, गन्ना समिति शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जमा रही। इससे पहले धामपुर में सैनी धर्मशाला से शिवभक्तों द्वारा भगवान शंकर की बरात निकाली गई। बरात में शिव भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। एसपी पूर्वी धामपुर ओमवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल शांति व्यवस्था के लिए शिव बरात में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
उधर गांव गंगाधरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि गंगाधरपुर का मंदिर प्राचीन शिव मंदिर है। मान्यता शेरकोट, हरेवली क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ धूमधाम से मनाया।