फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees kept fast, worshiped in temples and performed Jalabhishek

Bijnor News: श्रद्धालुओं ने रखे उपवास, मंदिरों में पूजन और जलाभिषेक किया

Mon, 10 Jul 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees kept fast, worshiped in temples and performed Jalabhishek
धामपुर में ​शिव मंदिर में पूजन कर जला​​भिषेक करते श्रद्वालु
धामपुर। श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने व्रत रख मंदिरों में पूजन जलाभिषेक किया। भगवान शंकर से घर, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में पूजा करने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। उधर, शिवभक्तों की ओर से हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दूध, घी, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया। राजपूत विहार स्थित अनन्त श्री शिवशक्ति पीठ एवं संस्कार शाला में आचार्य डाॅ. दिनेश चंद्र भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। शाम को सामूहिक आरती की गई। नगीना मार्ग स्थित कालिया वाला मंदिर, क्षत्रिय नगर स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला साहूवान स्थित श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर राष्ट्र की तरक्की और सुख समृद्धि की कामना की। शेरकोट, हरेवली के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed