फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees gathered at the old baba's monastery

बूढ़े बाबा के मठ पर उमड़े श्रद्धालु

Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the old baba's monastery
हल्दौर में बूढ़े बाबा के मठ पर दोयज मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइन। - फोटो : BIJNOR
बूढ़े बाबा के मठ पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

हल्दौर। नगर में बूढ़े बाबा के मठ पर आयोजित दोयज मेले पर भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार के लोगों को चर्म रोगों से निजात दिलाने व परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं गांव बल्दिया में भी बूढ़े बाबा के मठ पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।
नगर के पानीपत- खटीमा हाईवे के निकट बूढ़े बाबा का एक प्राचीन मठ है। सोमवार को बूढ़े बाबा के मठ पर हर साल की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मेले में नगर, आसपास क्षेत्र व मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, हापुड़ समेत अन्य जनपदों से भारी तादाद में महिलाएं एवं श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों और अपने परिवार वालों को चर्म रोगों से निजात दिलाए जाने और परिवार की खुशहाली के लिए बाबा के मठ पर दाद, फूल व प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

वहीं गांव बल्दिया में बूढ़े बाबा के मठ पर मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। मेले में भीषण गर्मी के कारण विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री ब्रजेश, अनिल चौधरी, राजकुमार हनी, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम वर्मा, शशांक कौशिक समेत आदि कार्यकर्ताओं व पालिका प्रशासन द्वारा नगर के की स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। इंस्पेक्टर केपी सिंह के अनुसार मेला शांति पूर्वक स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में प्रसाद बिक्री को लेकर मारपीट, दो घायल
हल्दौर। नगर के बूढ़े बाबा के मेले में दुकानदारों और खरीदारों के बीच प्रसाद की बिक्री को लेकर जमकर लात घूंसे और बेल्ट चली। इस विवाद में दो फड़ दुकानदार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आरोपी खरीदार मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की तहरीर पुलिस को थाने पहुंचकर दी है । नगर में बूढ़े बाबा के मठ पर सोमवार को आयोजित मेले में गांव तकीपुरा निवासी भोपाल पुत्र दाताराम, गोलू पुत्र चंद्रपाल सिंह ने प्रसाद की दुकान लगा रखी थी। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ बाइक सवार युवक उनकी दुकान पर प्रसाद खरीदने पहुंचे। युवकों ने दुकानदारों से प्रसाद खरीद लिया और प्रसाद के पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी युवकों ने अपनी बाइक से उनकी दुकान में रखा हुआ प्रसाद भी टक्कर मारकर गिरा दिया। दुकानदारों और युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे और बेल्ट चली। इस दौरान मेले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

सुबह से ही प्रसाद चढ़ाने को लगी कतार
राजा का ताजपुर। दोएज के अवसर पर बूढे़ बाबा के थले पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। थले पर प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की प्रात: से भारी भीड़ रही।
सोमवार को दोएज के दिन ताजपुर बस स्टैंड स्थित बूढ़े बाबा के थले पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही प्रसाद चढ़ाना शुरू कर किया। प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की थले पर भारी भीड़ रही। भीड़ को काबू करने के लिए मेला समिति व पुलिस बल मेल में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने के कारण प्रसाद के लिए लम्बी लाईन लगानी पड़ी। बूढ़े बाबा के थले पर प्रसाद चढ़ाने की मान्यता है कि बूढ़े बाबा के थले पर प्रसाद चढ़ाने से मनुष्य को चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है। इस थले पर बड़ी संख्या में ताजपुर सहित दूर-दूर से स्योहारा, नूरपुर, धामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, चंदौसी, संभल आदि स्थानों से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed