फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees danced to the hymns of Anuradha Paudwal.

Bijnor News: अनुराधा पौडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 22 Oct 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Anuradha Paudwal.
ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान की ओर से माता रानी का जागरण हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां/चांदपुर(बिजनौर)। विकास खंड नूरपुर के प्रांगण में हुए मां भगवती के जागरण में बॉलीवुड कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को माता रानी की भक्ति में लीन कर दिया।
शनिवार की रात ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान की ओर से विकास खण्ड नूरपुर परिसर में माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया। बॉलीवुड की प्रसिद्ध सिंगर अनुराधा पौडवाल, सुरेखा रोबिन, संस्कार चैनल के प्रसिद्ध गायक रोहन ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य पूर्व राज्य मंत्री अशोक कुमार कटारिया, विधान परिषद सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त, विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लों, दिनेश चौधरी अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिजनौर, एमपी सिंह नगर पालिका अध्यक्ष नूरपुर, मोनिका यादव भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बिजनौर ,पूनम गोयल, दिनेश सैनी, सुभाष सिंह उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह, संजय कुमार थानाध्यक्ष नूरपुर आदि मौजूद रहे। जागरण में मौजूद भक्तों का ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed