फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotee worshiped Maa Shailputri and sought blessings

श्रद्धालु ने मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotee worshiped Maa Shailputri and sought blessings
नजीबाबाद के नीलकंठ मंदिर में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
श्रद्धालु ने मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन

नजीबाबाद। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की आराधना की गई। नजीबाबाद के प्रमुख दुर्गा मंदिर, काली मंदिर, संतोषी मंदिर और शिव शक्ति धाम पर पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने माता की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

उधर, रमेश नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में पंडित सुनील शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा का पूजन कराया। कलश स्थापना कराकर अखंड ज्योति जलाई गई। महिला श्रद्धालुओं सुमन वर्मा, माया वर्मा, शोभा, पुष्पा, अलका, शालिनी, उर्मिला, संगीता, राजरानी, अंशिका, सुनीता, फूलमाला वर्मा आदि ने मंदिर में भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री रामलीला नाट्य कला समिति ने बालाजी मंदिर पर अखंड श्रीरामचरित्र मानस पाठ का आयोजन किया। पंडित हर्षवर्धन बूटी ने मां दुर्गा पूजन के साथ श्रीरामचरित्र मानस पाठ का शुरू कराया। इस अवसर पर अमित कौशिक, हरिओम सिंघल, राजेंद्र कर्णवाल, शिव कुमार माहेश्वरी, संजीव माहेश्वरी, गोविंद पाल, शुभम ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed