फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development work done in Alinagar will be investigated

अलीनगर में हुए विकास कार्यों की होगी जांच

Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Development work done in Alinagar will be investigated
अलीनगर में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन

नहटौर। ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर सादो उर्फ अलीनगर में निर्माण कार्यों में घपला करते हुए फर्जी कार्य दिखाकर शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने की शिकायत पर जिला अधिकारी के आदेश जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। बृहस्पतिवार को जांच कमेटी गांव पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी।
ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर सादो उर्फ अलीनगर निवासी शरीफ अहमद, नसीमुद्दीन, मुमताज,शमशीदा, रियासत अली, रोशनजहां, फिरोजा खातून, तसलीमा आदि ने प्रधान के द्वारा बिना प्रस्ताव के स्कूल की रसोई का ध्वस्तीकरण कराने, पुरानी ईंटों से रसोई का निर्माण कराने सहित ग्राम पंचायत में कराएं गए करीब 41 कार्यों में गड़बड़ करने व करीब एक लाख तीस हजार रुपये फर्जी तरीके से निकालने आदि का आरोप लगाते हुए 11 अक्तूबर को शपथ-पत्रों के साथ जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। डीएम की ओर से सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर को जांच के लिए नामित किया था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए आरईडी बिजनौर के अवर अभियंता दिनेश कुमार आदि टीम के सदस्य बृहस्पतिवार को तकनीकी परीक्षण के लिए निर्देश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत सुशील कुमार ने बताया कि इब्राहिमपुर सादो में विकास कार्यों के तकनीकी परीक्षण के लिए टीम गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed