{"_id":"618ea57063caca07972a47ba","slug":"dev-rastogi-tops-in-children-s-science-seminar-bijnor-news-mrt564565713","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विज्ञान गोष्ठी में देव रस्तोगी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विज्ञान गोष्ठी में देव रस्तोगी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विज्ञान गोष्ठी में देव रस्तोगी अव्वल
बिजनौर। राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बाल विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। देव रस्तोगी ने पहला स्थान बनाया।
शुक्रवार को आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ डीआईओएस और प्रधानाचार्य कैप्टन विशन लाल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। जिला विज्ञान समन्वय सुधांशु वत्स ने बताया कि संगोष्ठी में जिले के सीबीएसई, आईसीएसई व माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 8 से लेकर 10 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसका विषय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना समय की मांग, संभावनाएं एवं चुनौती रहा। प्रथम स्थान डीडीपीएस के देव रस्तोगी ने प्राप्त किया। यह बाल वैज्ञानिक 20 नवंबर को मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता मे अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेगा। निर्णायक वर्धमान कॉलेज के प्रोफेसर डॉ मुकेश व डॉ विपिन कुमार रहे। संचालन गयूर आसिफ ने किया। सत्य प्रकाश गंगवार , विद्युत शेखर चौहान, अतुल रस्तोगी, तेजपाल सिंह, सुनील बाबू रश्मी गहलोत, भूपेंद्र पाल सिंह, प्रदीप कुमार, निकिता भटनागर, लक्षेश कुमार आदि का सहयोग रहा।