फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Destroy terrorists' whole'

‘आतंकियों को समूूल नष्ट कर देंगे’

Wed, 27 Feb 2019 12:29 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 27 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
'Destroy terrorists' whole'
नवलपुर में महेंद्र नाथ पांडेय का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा भाजपा ने अभी पाकिस्तान के आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया है, अगर आतंकी अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो भारत के हमले नहीं रुकेंगे। आतंकियों का समूल नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव नवलपुर में कमल ज्योति संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि अब ये नया भारत, स्वाभिमान भारत है। किसी भी सूरत में देश कायराना हमला बर्दाश्त नहीं करेगा व हर हमले का करार जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी दी कि वह आतंक का रास्ता छोड़ दें वरना उनका अब समूल नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत कोई हमला सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से कहा कि वह भी लोकतांत्रिक रास्ते पर जाए। गलत भाषा न बोले। वरना उनके खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज कमल  ज्योति संकल्प अभियान के तहत दीप जलाए जा रहे हैं। केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें कमल चिन्ह का आशीर्वाद दिया। वह दीप जलाकर दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये दीपावली रुकेगी नहीं , लगातार वे लोगों में खुशहाली लाते रहेंगे। कमल खिलाते रहेंगे। इससे पूर्व महेंद्र नाथ पांडेय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाए। काली मां के मंदिर में भी उन्होंने सांसद भारतेंद्र सिंह के साथ दीप जलाए। प्रदेश अध्यक्ष के गंगा बैराज पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला प्रभारी आशु वर्मा, सांसद भारतेंद्र सिंह , कविता चौधरी, तेजपाल वर्मा, दीपक गर्ग, मोनू, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed