फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Despite police's ban, movement in water continues

Bijnor News: पुलिस की मनाही के बावजूद पानी में आवाजाही जारी

Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Despite police's ban, movement in water continues
लापरवाही-जलीलपुर के गांव नारनौर के निकट बाढ़ के पानी में खेलता छोटा बच्चा स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
जलीलपुर/राजा का ताजपुर। रविवार को सड़कों पर गंगा का जलस्तर कम होने पर गांव दत्तियाना की ओर से कुछ ट्रैक्टर गांव खानपुर खादर पहुंचे। पुलिस की मनाही के बावजूद गांववासी पानी से होकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ लोग छोटे बच्चों को पानी में मस्ती करा रहे हैं। दो दिनों से बाढ़ राहत सामग्री किट लेने वाले खानपुर खादर राहत शिविर में पहुंच रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम बाढ़ पीड़ितों की सूची बनाने में लगी है। तहसीलदार आलोक कटिहार ने कहा प्रत्येक पीड़ित की मदद की जाएगी। एसडीआरएफ की टीम बृहस्पतिवार से बाढ़ग्रस्त गांवों में राहत कार्यों में लगी है। शनिवार को पीएसी बाढ़ राहत दल की टीम एक मोटरबोट के साथ पहुंची थी। रविवार को पीएसी की दूसरी मोटरबोट भी क्षेत्र में पहुंची। सड़कों पर कहीं कहीं पानी कम होने के कारण बोट नहीं चल रही है।
विज्ञापन

n गांव ताजपुर में कई मोहल्ले जलमग्न : राजा का ताजपुर। कडूला व खलिया नदियों का जलस्तर बढ़ने से मोहल्ला सैनी धर्मशाला, बाल्मीकि बस्ती, जोशीयान, तोमर धर्मशाला, पोटा मार्ग आदि में 2 से 3 फीट पानी भरा है। घरों में पानी भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एसडीएम नितिन तेवतिया के निर्देश पर कानूनगो हरिराज सिंह, हल्का लेखपाल अंकित कुमार व ग्राम प्रधान के पति हाजी शमशाद फरीदी ने मोहल्ला खलियापार के पांच परिवारों व उनके मवेशियों को प्राथमिक विद्यालय प्रथम में ठहराने की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed