{"_id":"5f03654f8ebc3e4301258cdc","slug":"deshraj-singh-topped-the-virtual-gold-coast-marathon-bijnor-news-mrt4899775152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन में देशराज सिंह रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन में देशराज सिंह रहे अव्वल
विज्ञापन
देशराज सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन में देशराज सिंह रहे अव्वल
बिजनौर। 26 वर्चुअल गोल्ड कोस्ट इंटरनेशनल मैराथन में देशराज सिंह ने 10 किलोमीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 110 देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। देशराज सिंह ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश व जिले का मान बढ़ाया है।
रविवार को इंटरनेशनल मैराथन 26 वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन आयोजित की गई। इस मैराथन में 110 देशों के करीब 35000 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिभाग किया। जिले में से भी कई प्रतिभागियों ने वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन में प्रतिभाग किया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु में आवास विकास कॉलोनी निवासी देशराज सिंह ने प्रतिभाग किया। देशराज सिंह ने इस वर्चुअल गोल्ड कोस्ट मैराथन में 10 पॉइंट 5 किलोमीटर की मैराथन 59 मिनट 39 सेकंड में पूरी कर दुनिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में जिले से उत्तम कुमार सैनी, राकेश कुमार, विजेंद्र सिंह सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग में देशराज सिंह को इस वर्चुअल गोल्ड कास्ट मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह दौड़ रविवार को सुबह करीब 5:00 बजे से इंदिरा बाल भवन इंदिरा पार्क से मंडावर रोड से वापस इंदिरा पार्क पर आकर पूरी की उनके इस खेल भावना से खेल प्रेमी गदगद है। कई खेल प्रेमियों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की है।