फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deputy CMO Dr. Devidas has sealed two hospitals in Bijnor district

बिजनौर में बड़ी कार्रवाई: डिप्टी CMO ने सील किए दो अस्पताल, पर कर दी ये लापरवाही, लोग हैरान

Mon, 31 Oct 2022 06:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 31 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

बिजनौर में डिप्टी सीएमओ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। डिप्टी सीएमओ ने दो अस्पताल सील किए हैं। लेकिन अफसरों की ये लापरवाही जानकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Deputy CMO Dr. Devidas has sealed two hospitals in Bijnor district
बिजनौर में अस्पताल में लगाई सील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में स्वास्थ्य विभाग ने बिना विशेषज्ञ के ऑपरेशन करने और मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर देवीदास ने कार्रवाई करते हुए नहटौर में दो अस्पतालों को सील कर दिया। इसके अलावा अस्पताल के स्टाफ को नोटिस तामिल कराया।

विज्ञापन


सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास निरीक्षण करने के लिए नहटौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नहटौर में कोतवाली देहात रोड स्थित किलकारी नर्सिंग होम और बिजनौर रोड स्थित मंजू नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कोई विशेषज्ञ नहीं मिला, जबकि दोनों अस्पतालों में तीन दिन के भीतर ही दो महिलाओं का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। 
विज्ञापन


वहीं कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों महिलाओं को दूसरे अस्पतालों में सुरक्षित भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही संचालक मौके से फरार हो गए। अस्पताल में न तो कोई विशेषज्ञ मिला है, जो मरीजों का ऑपरेशन कर सकें। इसके अलावा अस्पताल में तैनात स्टाफ भी कागजात नहीं दिखा पाया। जिसकी वजह से दोनों अस्पतालों को सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haiderpur Wetland: दिल खुश कर देंगी हैदरपुर वेटलैंड की ये तस्वीरें, अद्भुत होता है सर्दियों का नजारा

दोनों अस्पतालों में विशेषज्ञ न मिलने पर सील किया गया है। संचालकों के न मिलने पर हॉस्पिटल स्टाफ को नोटिस तामिल कराया गया है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई भी नर्सिंग होम नियमों पर खरा नहीं उतरता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां, कार्यक्रम में छात्राओं को दी सेहत की सलाह


मेन गेट पर सील, दूसरे गेट से आते रहे मरीज और स्टाफ
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पतालों पर जाकर खानापूर्ति करते हुए उनके मैन गेट पर सील लगाकर इतिश्री कर ली। सील लगने के बाद भी अस्पताल संचालित हैं। दूसरे गेट से मरीजों का आना-जाना लगा हुआ है। एक अस्पताल के अंदर तो बाकायदा रिसेप्शन पर युवक बैठा हुआ है। एक महिला कर्मचारी भी बैठी हुई हैं। गेट के चैनल पर सील लगी है और अंदर अस्पताल संचालित हैं। सील को सिर्फ चैनल पर लगाया गया। अस्पताल के दूसरे दरवाजे स्वास्थ्य विभाग की टीम को नजर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed