{"_id":"57dee4e54f1c1b041fa822fa","slug":"depart-from-fever-and-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवाना में बुखार से एक और मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवाना में बुखार से एक और मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताजपुर में गांव रवाना में एक व्यक्ति की और मौत हो गई है। सीएमओ ने गांव रवाना का निरीक्षण किया। गांव में फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गांव में अतिरिक्त सफाईकर्मी बढ़ाने को कहा। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाया। गांव में सप्ताह में तीन दिन फॉगिंग करने को कहा। उन्होंने बताया कि अब स्थिति कंट्रोल में है। गांव में डेंगू का कोई मरीज नहीं है, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पैथोलॉजी लैब की जांच में डेंगू व मलेरिया आ रहा है।
शनिवार की रात बुखार से पीड़ित महेश कुमार की मौत हो गई है। ब्लाक बुढ़नपुर क्षेत्र के गांव रवाना में एक माह से बुखार का प्रकोप जारी है। इसमें अब तक बुखार के कारण करीब एक दर्जन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। अभी भी गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित है। सीएमओ डा.सुखबीर सिंह ने टीम के साथ एक सप्ताह में गांव का निरीक्षण किया।