{"_id":"5d6c0fbd8ebc3e93d1007e04","slug":"deotee-come-in-doage-mela-mandir-nazibabad-news-mrt4411344129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोएज मेला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, चढाया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोएज मेला मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, चढाया प्रसाद
विज्ञापन
नजीबाबाद में बूढ़े बाबा दोएज मेले में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। दोएज मेले में श्रद्धालुओं ने बूढ़े बाबा और मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर परिवार के लिए सुुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों ने खेल-खिलौने लिए और महिलाओं ने भी खरीदारी की।
नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बिजौरी तिराहे के नजदीक बूढ़े बाबा दोएज मेला में नगर व साहनपुर, पुरुषोत्तमपुर, शाहपुरा, अलीपुरा, कछियाना, पाईबाग, पूरनपुर, राहतपुर सहित दूर-दराज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बूढ़े बाबा को प्रसाद चढ़ाया। मान्यता है कि दाद, खाज, फोड़ा-फुंसी आदि बीमारियों से अपने बच्चों की रक्षा के लिए दोएज मेले में बूढ़े बाबा को दाद फूल व प्रसाद चढ़ाने से रोग दूर हो जाता है। मेले परिसर में प्राचीन दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
-------
कीचड़युक्त मार्ग से परेशानी
नजीबाबाद। नगर से दोएज मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को मां काली मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित खस्ताहाल मार्ग से आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। जलभराव व कीचड़युक्त मार्ग से कई दुपहिया वाहन गिरकर घायल हो गए। शनिवार की देर रात वर्षा होने से मेला परिसर में भी जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।