फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dense fog in the morning, people shivering from cold

Bijnor News: सुबह छाया घना कोहरा, सर्दी से ठिठुरे लोग

Sun, 28 Jan 2024 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, people shivering from cold
उफ ये ठंड। बिजनौर में बाइक पर अपने बच्चे को ठंड से बचाता बाइक सवार।
-धूप नहीं निकलने से सर्दी से कंपकंपाते रहे लोग
विज्ञापन

- अगले कुछ दिनों तक खूब सताएगी सर्दी
-13.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-4.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रविवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अभी सर्दी लोगों को खूब सता रही है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी अधिक होने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं, मौसम विज्ञानी की माने तो अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी बढ़ोतरी हो रही है। इससे सर्दी कम नहीं हो रही है। रविवार को भी लोग सर्दी से ठिठुर गए। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। सर्दी अधिक होने से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। इसके अलावा लोग अपने बच्चों को गर्म कपड़े, कंबल में छुपाकर घरों से बाहर निकले। सर्दी अधिक होने पर लोगों को गर्म कपड़ों में भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शीतलहर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि सोमवार को भी आसमान में घना कोहरा और बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ दिनों में बारिश होने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
21 जनवरी 8.6- 3.9

22 जनवरी 10 4.5

23 जनवरी 10 3.9
24 जनवरी 10.2 3.4
25 जनवरी 14.4 2.9

26 जनवरी 18.6 2.6
27 जनवरी 12.6 4.6
28 जनवरी 13.4 4.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और कृषि वेधशाला से लिया गया है।

अधिक कोहरे और पाले से हरे चारे का संकट
सर्दी के साथ-साथ कोहरा और पाला जमकर पड़ रहा है। इसकी वजह से किसानों के सामने हरे चारे का संकट पैदा हो गया है। गन्ने का अगोला पीला पड़ गया है। इसके अलावा बरसीम भी खराब हो रही है। इसके अलावा गेंहू, सरसों सहित अन्य फसलों के छोटे पौधों पर भी कोहरे और पाले का प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed