फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dense fog era

घना कोहरा बन गया काल

Tue, 02 Jan 2018 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 02 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Dense fog era
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर सोमवार की रात घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले की टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक और पांच यात्री घायल हो गए। परिचालक ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि यात्री उपचार के लिए निजी अस्पताल में चले गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


चांदपुर के गांव सैंदवार निवासी बाबू सिंह (50) उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम में संविदा पर चालक के पद तैनात हैं। सोमवार शाम वह दिल्ली से 25 यात्रियों को बिजनौर डिपो की बस में लेकर कोटद्वार के लिए चले थे। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर गंगा बैराज पर घने कोहरे के कारण बस की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक ने बस को करीब आता देख ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से नीचे उतराने की कोशिश की, ट्रैक्टर तो सड़क से नीचे उतर गया, लेकिन ट्राली सड़क से नीचे नहीं उतरी। रोडवेज बस चालक की साइड से ट्राली से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में बाबू सिंह और पांच यात्री घायल हो गए। परिचालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और किसी वाहन से घायल चालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया। जबकि यात्री उपचार के लिए निजी अस्पताल चले गए। मंगलवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसा होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली और बस सड़क के दोनों ओर खड़ा होने के कारण मंगलवार सुबह वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गंगा बैराज के दोनों ओर भारी जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का समान करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में  युवक घायल
शेरकोट। शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम मंधोरा निवासी आरिफ बाइक से शेरकोट आ रहा था , जब वह ग्राम नंद गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल आरिफ को उपचार के लिए धामपुर  के अस्पताल में   ले गए जहां से उसे हायर सेंटर   रेफर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed