फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dengue patients increased three times in the district

Bijnor News: जिले में तीन गुना बढ़ा डेंगू के मरीजों का आंकड़ा

Wed, 18 Oct 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 18 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased three times in the district
बिजनौर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल सरकारी आंकड़ों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में जिले में इस साल डेंगू के करीब तीन गुना मरीज बढ़ गए हैं। बुधवार को डेंगू के छह नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन


जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। बुखार से मौत होने के आंकड़े में रोजाना इजाफा हो रहा है। जिले में इस साल करीब 65 लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार से छह मौत होने की ही पुष्टि कर रहा है। बुखार से मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है। साल 2022 में डेंगू के 27 मरीज मिले थे। जबकि इस साल अब तक डेंगू के 83 मरीज मिल चुके हैं। अस्पतालों में डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीजों की काफी भीड़ है।
विज्ञापन

बुखार के मरीज अधिक होने पर मरीजों को स्ट्रेचर, बेंच आदि पर लेटाकर बोतल चढ़ाई जा रही है। जिन गांवों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है, वहां एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह के अनुसार बिजनौर काकरान वाटिका में 60 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी दो वर्षीय बालक, नूरपुर के गांव खासपुरा निवासी 12 वर्षीय बालक, बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, बिजनौर के मोहल्ला खत्रियान निवासी 52 वर्षीय महिला, बिजनौर के गांव कॉजीपाड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू से ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है।

- डेंगू के लक्षण-
- अचानक तेज बुखार आना

- सिर में तेज दर्द होना

- आंखों के पीछे दर्द होना
- मांसपेशियों में दर्द होना

- जी मिचलाना

- अधिक थकान महसूस होना
---डेंगू से ऐसे करें बचाव-
- एक सप्ताह से अधिक एक जगह साफ पानी भी एकत्र नहीं होने दें
- आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- मच्छरदानी का प्रयोग करें

- पानी की टंकी को ढककर रखें

- डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराएं
- बिना चिकित्सक परामर्श के दवाई न लें

---- सात सालों के डेंगू के आंकड़े
साल- मरीज

2017- 30

2018- 2

2019- 22

2020- 9

2021- 5

2022- 27

2023- 77

नोट: डेंगू के आंकड़े मलेरिया विभाग से लिए गए हैं। साल 2023 के आंकड़े अब तक हैं।

- वर्जन::
जांच का दायरा बढ़ा है, इसलिए डेंगू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डेंगू ग्रसित मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। अभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। -डाॅ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed