{"_id":"582766aa4f1c1b4709b37844","slug":"dengue-killed-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने अधेड़ की जान ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने अधेड़ की जान ली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में डेंगू की चपेट में आकर गांव त्रिलोकपुर में एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है।
महिला वीरवती देवी ने बताया कि उनके पति रामकुमार सिंह को 15 दिन पहले बुखार आया था। उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुरादाबाद ले जा गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, ग्रामीण इजहार महेश मोनू , शमा परवीन , अतीक अहमद का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के उपचार को न तो दवाईयां है और न ही जांच का कोई साधन। उधर, अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक ने कहा कि क्षेत्र में डेंगू बुखार नहीं फैला है। यदि किसी को कोई वायरल फीवर हो जाता है तो उसे लोग डेंगू मानकर ही डाक्टरों से उपचार कराने का प्रयास करते हैं। ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों में टीम भेजकर पीडि़तों के स्वास्थ्य की जांच कराएंगे।