{"_id":"6026c85d8ebc3ee92c0cbfee","slug":"demonstration-on-shutting-off-water-drainage-dhampur-news-mrt5250648165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी बंद करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी बंद करने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। ग्राम सलाराबाद की वाल्मिकी बस्ती की महिलाओं ने गांव के दबंगों पर रास्ते में मिट्टी डालकर गांव के गंदे पानी की निकासी बंद कर देने और विरोध करने पर गांव से उजाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम से मामले की जांचकर समस्या का निदान कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
वीर सिंह, बलकरण सिंह, रामकुमार, जगतवीर, शेर सिंह, बिजेंदर, मोनू, राजेंद्र, अनुराग, अर्जुन सिंह, जितेंद्र, सुरेश कुमार, रेखा देवी का कहना है कि उनके गांव के दबंग लोगों ने उनकी बस्ती में रास्ते पर मिट्टी डालकर गांव के गंदे पानी की निकासी को रोक दिया है। जिससे उनके घरों में पानी घुसने लगा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम को जाकर समस्या का निदान कराने को ज्ञापन सौंपा गया था। एसडीएम ने उनकी समस्या का निदान कराने का भरोसा भी दिया था। पर दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं हुआ। बताया गया कि उनके द्वारा मानपुर शिवपुरी पुलिस चौकी पर भी शिकायत की लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। एसडीएम का कहना है कि उनके स्तर से कोतवाल को निर्देशित कर दिया गया है।