Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers demanding increase in sugarcane price

Bijnor News: गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग कर किसानों का प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers demanding increase in sugarcane price
बिजनौर ट्रैक्टर रैली के साथ कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर। गन्ना मूल्य 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर घोषित करने, बकाया भुगतान दिलाने और गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर से निकालने समेत कई मांगों को लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में सभी अधिकारियों, किसानों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनने से धरना स्थगित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू एवं प्रदेश महा सचिव कैलाश लंबा के नेतृत्व में किसान सेंटमेरी चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से किसान ट्रैक्टरों से सवार व पैदल चलकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जजी चौराहा, नुमाइश ग्राउंड व किसान पथ से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि गन्ना सीजन आरंभ होने को है, परंतु बिलाई चीनी मिल ने गत पेराई सत्र का भुगतान शतप्रतिशत नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने महंगाई को देखते हुए गन्ना मूल्य का दाम बढ़ाकर जल्द घोषित करने की मांग की है। कैलाश लांबा ने कहा कि किसानों की अनदेखी हो रही है। संगठन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। गुलदार के हमलों में मरने वालों के परिजनों को पांच की जगह 50 लाख रुपये दिलाने की वकालत की। साथ ही गुलदार पकड़ने के ड्रोन गन आदि उपकरण जिले को उपलब्ध कराने को कहा। एआर कोपरेटिव ने आश्वासन दिया कि ऋण 3 प्रतिशत ही लिया जाएगा। धनश्याम सिंह, संजीव कुमार, राजपाल भगत, संजीव चिकारा, उदित प्रधान, राजीव कुमार, रोहित राठी, देवेंद्र बिट्टू, नरेश लांबा रहे।

बिजनौर ट्रैक्टर रैली के साथ कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। संवाद

बिजनौर ट्रैक्टर रैली के साथ कलक्ट्रेट जाते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed