फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration against overloaded vehicles

Bijnor News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against overloaded vehicles
मंडावली में पुलिस को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली-मौज्जमपुर नारायण संपर्क मार्ग को ओवरलोड खनन वाहनों से बचाने के लिए ग्रामीणों ने मंडावली थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस मार्ग की हाल ही में मरम्मत कराई गई है। मार्ग पर रेत बजरी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने शुरू हो गए हैं। गांव सिकरौड़ा, नवादा, हरेवाली, रघुनाथपुर, लालपुर, कल्याणपुर, रामनगर के संपर्क मार्ग पर ओवरलोड खनन ट्रॉलों से मार्ग को पहुंच रहे नुकसान से ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ग्राम प्रधान विश्वेंद्र सिंह, प्रधानपति लोकेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राकेश त्यागी, अरविंद कुमार, पंकज त्यागी, सतीश चंद्र, अशोक कुमार, नरेश कुमार, मो. वसीम, अनुज कुमार, कपिल, संजीव, आदित्य, नेमीशरण, अभिनव ने थाने पहुंचकर एसआई ब्रजकिशोर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने 300 से 400 क्विंटल खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलों से मार्ग को नुकसान पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। थाने पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल ओवरलोड खनन ट्रॉलों के आवागमन पर रोक लगाने की पुलिस से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed