{"_id":"63f3bcde80ef2df7b20cdeb9","slug":"demonstration-against-increase-in-sugarcane-price-bijnor-news-c-14-1-125789-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बिजनौर - गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बिजनौर - गन्ना मूल्य में वृद्धि न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
Tue, 21 Feb 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता।
- भाकियू लोकशक्ति की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं किए जाने के विरोध में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह के नेतृत्व में किसान सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए, यहां गन्ना मूल्य सहित किसानों के विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर प्रदर्शन किया। साथ ही एक बड़ा आंदोलन करने पर विचार किया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत ने बताया कि प्रदेश में किसान की हालत बहुत खराब है। किसानों को न तो उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलता है और न ही समय से भुगतान किया जाता है। गन्ना मूल्य वृद्धि के नाम पर किसानों को सिर्फ धोखा मिला है।
किसानों ने चालू पेराई सत्र में 500 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। कहा कि किसी भी किसान का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी पद्म सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, रामकुमार सिंह, अमरीश चौधरी, जग्गन अली, प्रदीप चौधरी, डाॅ. अरुण कुमार, मनीष चौधरी, योगेन्द्र सिंह काकरान, गौरव चौधरी, फुरकान अली, सरदार जरनैल सिंह, तारा सिंह, हर्ष चौधरी, राहुल चौधरी, संदीप, सुखवीर सिंह, नरेश कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, आदिल आदि उपस्थित रहे।