फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration against central and state government

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against central and state government
नांगलसोती थाने में पुलिस को ज्ञापन सौंपते माकपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती। सरकार पर वादाखिलाफी करने के आरोप में और ट्रेड यूनियन के बंद के समर्थन में किसान सभा ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
माकपा समर्थित अखिल भारतीय किसान सभा की नांगल इकाई ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम नांगलसोती पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने फसलों का न्यूनतम मूल्य स्वामीनाथन आयोग के अनुरूप तय करने, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार बीच समझौते के अनुरूप शहीद किसान परिवारों को मुआवजा देने और झूठे मुकदमे वापस लेने, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने, आवश्यक सेवा सुरक्षा कानून रद्द करने, बिजली बिल निजीकरण कानून वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, डीजल, गैस, पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने आदि की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में माकपा जिलामंत्री बिजेंद्र सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, सुनील कुमार, शमशाद हुसैन, अल्ताफ अहमद, शकील अहमद, पीतम सिंह, संतराम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed