{"_id":"61d49680fc981b15f11ce5b1","slug":"demonstration-against-bsp-district-president-bijnor-news-mrt5721242170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। किशनपुर के ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया और बसपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिकट दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लेने का आरोप लगाया।
मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को ग्राम किशनपुर के ग्राम प्रधान संतराम की बेटी डा. मधुवाला की ओर से शिकायती पत्र प्रेषित किया गया। इसमें कहा गया कि वह 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। 2021 में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बसपा से लड़ने के लिए बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर को डेढ़ लाख रुपया दिया था लेकिन जितेंद्र सागर ने पार्टी से चुनाव लड़ने के टिकट नहीं दिलवाया। अब पैसे भी वापस नहीं किए हैं। धरना देने वालों में ग्राम प्रधान संतराम, फरियाद अली, खलील अहमद, भूदेश, सुमन, संतोष, सरोज और ओमवती आदि शामिल रहे।
वर्जन::
ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के लिए उस वक्त ये बीजेपी में शामिल हो गए थे। जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहे थे उस वक्त मैं जिलाध्यक्ष भी नहीं था। अब साजिश के तहत षडयंत्र किया जा रहा है। सभी आरोप निराधर हैं। ...जितेंद्र सागर, जिलाध्यक्ष बसपा।