फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   demonstraion against sant ravidas temple destroy

संत रविदास मंदिर का पुन: निर्माण कराने की उठाई मांग

Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
demonstraion against sant ravidas temple destroy
संत रविदास मंदिर तोड़े जाने को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती। दिल्ली के तुगलकाबाद में संत रविदास का पुराना मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दलित समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।
श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास कमेटी जीतपुर खास के अध्यक्ष भूरे सिंह, मंत्री छोटे लाल, सुरेंद्र, नंदकिशोर की ओर से खानपुर, नांगल, सराय आलम, रायपुर खास, बालावाली सहित दूर-दराज के संत रविदास अनुयायी व समर्थक रविदास धर्मशाला में एकत्र हुए। राजेंद्र कुमार व भूपेंद्र सिंह रंजन ने कहा कि दिल्ली के तुलकाबाद स्थित संत रविदास का सैकड़ों साल पुराना मंदिर तोड़ेे जाने से समाज के लोगों को गहरा आहत पहुंचा है। मंदिर से रविदास अनुयायियों और समर्थकों की धार्मिक आस्था जुड़ी हैं। धर्मशाला परिसर से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शकारी नांगल थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नांगल थानाध्यक्ष वली मोहम्मद को सौंपा। ज्ञापन में संत रविदास मंदिर का पुन: निर्माण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णदत्त, तेजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, अनिल कुमार, राजपाल, जयराम, दयाराम, सुभाषचंद सहित अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed