{"_id":"601c3e628ebc3e4a1b2f9d69","slug":"demolished-a-shrine-nazibabad-news-mrt523776062","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन ने हटवाया शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन हाइवे अथॉरिटी और प्रशासन ने हटवाया शिव मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन की जद में आए धर्मस्थल को गिराया
नजीबाबाद/जलालाबाद। फोरलेन की जद में आए धर्मस्थल को एनएचएआई अधिकारियों और प्रशासन की टीम ने गिरा दिया। ग्रामीणों की सहमति से मंदिर का निर्माण गांव के नजदीक देवता स्थल पर कराया जाएगा।
काशीपुर से हरिद्वार के बीच बनाया जा रहा फोरलेन हाईवे कोतवाली मार्ग पर पीएनएस अरिहंत स्कूल के निकट से गुजर रहा है। स्कूूल के निकट ग्राम पंचायत जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर सीमा में प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। फोरलेन की जद में शिव मंदिर आने पर हाईवे अथॉरिटी और प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से मंदिर को हटा दिया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा और एनएचएआई के अधिकारी बीपी पांडेय की उपस्थिति में मंदिर परिसर को जेसीबी से गिराकर उसके भीतर रखी मूर्तियां सुरक्षित निकाली गईं। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि फोरलेन हाईवे सीमा में आए धर्मस्थल को हटाने के साथ फोरलेन अथॉरिटी ने करीब 1.25 लाख रुपये मुआवजा तय किया है। गठित कमेटी गांव के भीतर इस धनराशि से नए धर्मस्थल का निर्माण कराएगी।