फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to replace worn out wires and correct errors in Khatauni

Bijnor News: जर्जर तार बदलने, खतौनी की त्रुटियां सुधारने की मांग

Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to replace worn out wires and correct errors in Khatauni
नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ की मासिक पंचायत में जर्जर विद्युत लाइन बदलने और खतौनी की त्रुटियों को सुधारने सहित विभिन्न मांगों को उठाया गया।
विज्ञापन

संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को तहसील पहुंचे और ड्वाकरा हॉल में मासिक पंचायत की। उन्होंने कहा कि खतौनी में किसानों के नाम और पते गलत हैं, जिस कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। किसानों ने पंचायत में खतौनी की त्रुटियों को ठीक कराने, मो.अलीपुरद्वारका के तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने, सिकरौडा विद्युत वितरण केंद्र पर नलकूपों व ग्रामीण विद्युत लाइन को अलग-अलग करने, शेखपुर अभि में तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने, साहनपुर बिजली घर से जट्टीवाला को जाने वाली जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने, सुरजापुरी में कुछ घरों के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइन को स्थानांतरित करने की मांग की गई। किसानों ने मांगों का ज्ञापन तहसीलदार संतोष सिंह यादव को सौंपा। पंचायत में जिलाध्यक्ष राजकुमार, ब्लॉक प्रभारी रामेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, मंत्री अनुज कुमार, तिपेंद्र, नीटू सिंह, रामचंद्र, प्रशांत कुमार, कुलदीप कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed