छह माह से रुका वेतन जारी कराने की मांग
बिजनौर। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं ने डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन देकर उनका वेतन निर्गत कराने का निर्देश जारी करने की मांग की है। अशोक कुमार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि हाईकोर्ट का मूल विद्यालय में कार्य सेवा का आदेश जिला समायोजन चयन समिति को उपलब्ध करा दिया गया है। स्थगन आदेश मिलने के बाद भी तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं का सितंबर 2019 से फरवरी तक के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि बाकी जिलों में शिक्षकों को पहले की तरह वेतन मिल रहा है। अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि शिक्षक, शिक्षिकाओं को इतने दिन तक वेतन से दूर आर्थिक, सामाजिक रूप से गलत हैं। वे अपने बच्चों की फीस, ऋण की किश्त तक नहीं चुका पा रहे हैं। डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ जिला उपाध्यक्ष गयूर आसिफ, गीतांजलि राजपूत, रीता सिंह, कविता रानी, सुनीता चौहान, ऊषा कुमारी, अनीता सैनी, इलियास अहमद, पुष्पा रानी आदि मौजूद रहे।