फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to install Valmiki statue in Sitawani

सीतावनी में वाल्मीकि प्रतिमा लगाने की मांग

Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to install Valmiki statue in Sitawani
वनमंत्री डा. हरक सिंह रावत को ज्ञापन देते भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुरेश दे? - फोटो : DHAMPUR
सीतावनी में वाल्मीकि प्रतिमा लगाने की मांग
विज्ञापन

कालागढ़। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारी कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मिले। मंत्री ने वाल्मीकि समाज की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुरेश देवांतक ने कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत से समाज की समस्याओं के समाधान की मांग की। वन एवं वन्यजीव जंतु, उर्जा मंत्री डा.हरक सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सुरेश देवांतक ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि में देवता निवास करते हैं। रामनगर के निकट सीतावनी में सीता माता ने वनवास के दौरान यहां शरण ली थी। लव कुश के जन्म के बाद यहीं उनका पालन पोषण हुआ था। यहां लव कुश व सीता माता हैं। यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा नहीं है। देश के कोने से प्रतिवर्ष यहां श्रद्धालु आते हैं। यहां महर्षि के दर्शन नहीं होने पर निराश होती है। इसलिए यहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कराने, उनका मंदिर बनाने, वाल्मीकि प्रगट दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, तीर्थ का सुंदरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में सुरेश सिंह, दिलेंद्र गोडियाल, महेंद्र सिंह टांक, श्याम सिंह गोडियाल, राकेश देवांतक, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार व मंत्री प्रतिनिधि शंकर सिंघल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त
कालागढ़। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कालागढ़ के भाजपा नेता शंकर सिंघल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। मंत्री के अनुसार कालागढ़ में विकास कार्यों की निगरानी, जनसमस्याओं के सुनने व समाधान के लिए उन्हें यह दायित्व दिया गया है। नगर के भाजपाइयों योगेश कुमार, सीपी सिंह, आकाश कुमार आदि ने इसे कालागढ़ के हित में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed