फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to increase the circle rate of land

Bijnor News: जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

Sun, 13 Sep 2026 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase the circle rate of land
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले डीसीओ कार्यालय पर चल रहा किसानों का धरना 24वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। धरनास्थल पर किसानों ने गन्ना विभाग और सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। किसानों ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान से प्रार्थना की कि किसानों के वर्षों से लंबित गन्ना भुगतान का ब्याज शीघ्र मिले। धरने पर किसानों ने गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे और औद्योगिक गलियारे में जाने वाली जमीन के उचित मुआवजे की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि अमरोहा में जमीन के सर्किल रेट में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जबकि लखनऊ में अधिग्रहित जमीन के सर्किल रेट में ढाई गुना तक इजाफा किया गया है। बिजनौर में भी इसी अनुपात में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता राजपाल भगत और संचालन विजेंद्र सिंह ने किया। धरने पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि चीनी मिलों पर अन्नदाता की खून-पसीने की कमाई का भुगतान बकाया है। हाईकोर्ट द्वारा ब्याज के संबंध में दिए गए आदेश के बावजूद गन्ना विभाग की भूमिका को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने कहा कि उनकी जायज मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरना व यज्ञ में प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, रोहित कुमार, भूपेंद्र सिंह, खिलेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, दिनेश कुमार, मनदीप सिंह, महाशय घनश्याम सिंह, ऋषि पाल महाराज, परम सिंह त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed