फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to increase sugarcane price in the upcoming crushing season

भाकियू की मासिक बैठक में किसानों ने विभिन्न मांगें उठाईं

Fri, 09 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase sugarcane price in the upcoming crushing season
आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक बैठक में आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ाने समेत विभिन्न मांगें उठाई गईं।
गन्ना समिति परिसर में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में कार्यकर्ता और किसान की बैठक हुई। अवनीश कुमार ने कहा कि किसानों को पिछले पेराई सत्र का संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया, जिससे किसानों में रोष व्यक्त है। उन्होंने किसानों को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए आगामी पेराई सत्र में गन्ना मूल्य बढ़ाने की बात कही। बैठक में किसानों ने पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, गन्ना समिति में किसानों के घोषणा पत्र भराए जाने, सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने, आगामी पेराई सत्र में चीनी मिलों का संचालन 15 अक्तूबर से शुरू कराने समेत कई मांगें उठाईं। बैठक में विरेश राणा, मदन चौहान, नरदेव सिंह, महेंद्र सिंह, होशियार सिंह, संजीव कुमार, हुकुम सिंह, सुमित कुमार, सतपाल, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, सचिन, रोहित कुमार, सुखराम सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed