{"_id":"61462c798ebc3ec91c3f45c8","slug":"demand-to-hang-the-killers-of-kho-kho-player-dhampur-news-mrt5568556167","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो खिलाड़ी के हत्यारों को फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो खिलाड़ी के हत्यारों को फांसी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खो-खो खिलाड़ी के हत्यारों को फांसी की मांग
धामपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति जागृति महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का शनिवार को आयोजन किया गया।
बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने दलित समाज की राष्ट्रीय खो-खो खिलाडी कुमारी का दस सितंबर 21 को रेलवे स्टेशन बिजनौर के पास हुई हत्या की निंदा की। उन्होंने अनुसूचित समाज की बेटियों के साथ आए दिन हो रही हत्याओं, अत्याचार पर गहरा दुख जताया। प्रदेश सरकार से घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सुंदर नगर कालोनी स्थित जितेंद्र कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने मृतका के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग उठाई है।
इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह, नीरज कुमार, रितेश कुमार, राजेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सुभाष कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद