{"_id":"61083c7e8ebc3e8404728d37","slug":"demand-to-get-15-percent-interest-on-delayed-sugarcane-payment-bijnor-news-mrt550186539","type":"story","status":"publish","title_hn":"विलंब भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विलंब भुगतान पर ब्याज दिलाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विलंब गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने की मांग
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में चीनी मिलों से पिछले सालों के विलंब गन्ना भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने और गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। डीसीओ यशपाल सिंह को ज्ञापन दिया गया।
गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि जिले की गन्ना उत्पादन में अहम भूमिका है। जिले के किसान खून पसीना बहाकर गन्ने की खेती करते हैं और समिति के माध्यम से डीसीओ की निगरानी में मिलों को गन्ना देते हैं। गन्ना भुगतान की जिम्मेदारी डीसीओ की है। किसानों को गन्ना भुगतान 15 दिन के अंदर किसानों के खातों में पहुंचना चाहिए और ऐसा न होने पर 15 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान होना चाहिए। किसानों को कर्ज लेने पर ब्याज में कोई छूट नहीं है तो किसानों को भी ब्याज मिलनी चाहिए। किसानों से कर्ज का पैसा देर से देने पर तीन के बजाय 23 प्रतिशत तक का ब्याज वसूला जाता है।
डीसीओ से 2011-12 से 2020-21 तक विलंब भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज दिलाने, सभी किसानों को ब्याज का ब्यौरा देने, गन्ना भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 16 अगस्त से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, वेदप्रकाश सिंह, राजपाल भगत, गौरव कुमार, अमित, पुखराज सिंह, यशपाल सिंह, उपेंद्र राठी, हरगुलाल सिंह आदि मौजूद रहे।