{"_id":"5f0608fe8ebc3e63e035b686","slug":"demand-for-high-level-inquiry-into-eo-s-death-bijnor-news-mrt4902995143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया की ईओ की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया की ईओ की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
विज्ञापन
बलिया के ईओ की मौत की उच्चस्तरीय जांच की मांग
बिजनौर। जिले की सभी नगर पालिका व पंचायतों के ईओ ने बलिया की ईओ मणि मंजरी राय की मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम रमाकांत पांडेय को सौंपा है।
ज्ञापन में कहा कि पालिकाओं में अधिशासी अधिकारियों पर अनुचित कार्यों व गलत भुगतान का दबाव डाला जाता है। इसके निकाय अध्यक्षों व ठेकेदारों की भूमिका रहती है। ऐसा नहीं करने पर अधिशासी विभिन्न स्तर से राजनीतिक दबाव तो डाला ही जाता है साथ ही उन्हें किसी न किसी कार्य में फंसाने की धमकी दी जाती है। अधिशासी अधिकारी अपने कामों को राजनीतिक व मानसिक दबाव में ही करते हैं। ऐसे में कई अधिशासी अधिकारी अवसाद में भी आ जाते हैं। हो सकता है इसी अवसाद के चलते बलिया की नगर पालिका मनियर मणि मंजरी राय ने अपने सुसाइड नोट में रणनीति के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। उक्त हादसे से सभी अधिशासी अधिकारी आहत हैं। मणि मंजरी राय को रणनीति के तहत फंसाने वाले कार्यों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दुर्गेश्वर त्रिपाठी, गार्गी त्यागी, अभिषेक कुमार, आलोक वर्मा, हरिलाल पटेल, हरिनारायण सिंह, मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।