फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for granting government employee status to women of the cooks' organization

Bijnor News: रसोइया संगठन की महिलाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा दिलाने की मांग

Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for granting government employee status to women of the cooks' organization
धामपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाल प्रदर्शन करती प्रगतिशील रसोईया संगठन की महिलाएं संव
धामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगतिशील रसोइया संगठन की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धामपुर में रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार नौकरी के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रही है। प्राइमरी रसोइयों को मानदेय के नाम पर दो हजार रुपये देकर उनके जीवन को बर्बाद कर रही है। कई बार राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्दी मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


प्रगतिशील रसोइया संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा देवी ,अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता रविवार को नगीना चौराहे पर एकत्र हुई। यहां से रैली की शक्ल में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते उप जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। वहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी स्मृति मिश्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांगों के जल्द पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने रसोइयों को सरकारी कर्मचारियों की तरह से दर्जा देकर सभी सुविधा उपलब्ध कराने, उनके मानदेय को बढ़ाकर 26 हजार रुपये वेतन करने, प्रसूति, वार्षिक अवकाश देने, ईपीएफ की सुविधा दिलाने, कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने, चार लेबर कोड रद्द करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों में बेबी रानी, कुसुमवती, पुष्पा, बीना, अंशु, संतोष, फूलन देवी, गायत्री, कल्पना चावला, सुभाष चंद्र, कैलाश, कविता, राजवती, बबीता, मिथिलेश, गीता शर्मा, अफसरी, लोकेश, पूजा अंशु आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed