फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for facilities in mini sports stadium

नजीबाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने की सुनवाई

Wed, 16 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for facilities in mini sports stadium
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाओं की मांग
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोविड-19 दौर के पहले संपूर्ण समाधान दिवस में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समाधान दिवस में आईं 25 शिकायतों में से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने ड्वाकरा हॉल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों की सुनवाई की। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण और चहारदीवारी में तालाबंदी से क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं की उपेक्षा का मुद्दा समाजसेवी डॉ. राखी अग्रवाल, संघर्ष समिति संयोजक जफर जैदी, अल्ताफ रजा, आफताब अहमद, अमजद सिद्दीकी, मो.नदीम ने उठाया। जीआईसी खेल मैदान से संबद्ध मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कईं वर्षों से लंबित होने पर संघर्ष समिति ने चिंता व्यक्त की। डॉ. राखी अग्रवाल ने सोमवार को डीएम रमाकांत पांडेय के समक्ष भी स्टेडियम को खेलकूद गतिविधियों के उपयुक्त बनाने की मांग की थी। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने खेल के मैदान को खेल के उपयुक्त बनवाने तथा स्टेडियम निर्माण संबंधी मामले की जीआईसी प्रधानाचार्या से जानकारी लेने का आश्वासन दिया। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों की शिकायतों की सुनवाई के बाद तीन शिकायतों का निस्तारण कराने के बाद एसडीएम ने गुणवत्ता के साथ जल्द शिकायत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed