फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for DM to get guldar and pay cane dues

डीएम से की गुलदार पकड़वाने और गन्ना बकाया भुगतान की मांग

Tue, 31 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for DM to get guldar and pay cane dues
डीएम से की गुलदार पकड़वाने और गन्ना बकाया भुगतान की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से गन्ना बकाया भुगतान कराने एवं गुलदार को पकड़वाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया जिले में गुलदार का आतंक मचा हुआ है। पांच लोगों को गुलदार मार चुका है एवं कई को घायल कर चुका है। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। चीनी मिलें मनमानी करते हुए भुगतान करने में आनाकानी कर रही हैं। रात में बिजली आने से किसानों को गेहूं व अन्य फसलों की सिंचाई में परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे फाटक के पास सड़कों में गड्ढ़े होने से किसानों को गन्ना ढुलाई में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने किसानों की सभी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। दिगंबर सिंह ने बताया कि डीएम ने गन्ना भुगतान के लिए सोमवार शाम को ही मिल अधिकारियों की बैठक बुलाने की बात कही है। साथ ही दो दिन में गुलदार को पकड़वाने का भी आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामौतार सिंह, सुरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप त्यागी, जय सिंह, होशियार सिंह, दीपक तोमर, कल्याण सिंह, अतुल कुमार, जुगल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed