{"_id":"6186c9c48fd89867304dccf3","slug":"demand-for-compensation-for-damages-bijnor-news-mrt563771232","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग
अफजलगढ़। क्षेत्र व पहाड़ों पर हुई वर्षा के बाद रामगंगा नदी व बनैली के पानी से किसानों की धान, गन्ना सहित अन्य फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की ओर से फसल के नुकसान सहित भूमि कटान का मुआवजा के लिए बार-बार मांग करने के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम से शीघ्र फसल व भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
क्षेत्र में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों के किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। इसके कारण किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है और वह आर्थिक रूप से तंग होकर समस्याओं से जूझने को मजबूर है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन की ओर से किसानों की फसल के निरीक्षण के लिए कोई भी विभागीय लेखपाल या अधिकारी नहीं आया है। किसानों के सामने जहां एक ओर आर्थिक तंगी आ खड़ी हुई है, उनके सामने अगली फसल की बुवाई के लिए भी समस्या पैदा हो गई है।
बनैली नदी व रामगंगा के किनारे बसे हुए हैं। इन गांवों के किसानों की खेती की काफी भूमि पानी के बहाव से कट गई है। फसल व भूमि कटान से किसानों को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। किसानों ने तहसील प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर विरोध प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, पवन कुमार, करण सिंह, यशपाल सिंह, रामपाल सिंह आदि शामिल रहे।