फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for community health worker to be covid volunteers

कम्युनिटी हैल्थ वर्कर को बनाया कोविड वॉलिंटियर्स

Sat, 10 Apr 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Demand for community health worker to be covid volunteers
बिजनौर। ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कोरोना नियंत्रण अभियान में एसोसिएशन कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सीएमओ को ज्ञापन देकर बताया कि कोरोना महामारी के पुन: प्रसार को बढ़ते प्रसार के चलते प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को कोरोना नियंत्रण के सरकारी अभियान में कोविड वॉलिंटियर्स बनाने के लिए निर्देशित किया है। राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डीएस नेगी ने इस बारे में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे रखे हैं कि वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारिक पोर्टल (http://dgmhup.gov.in/en/volunteerregistration) पर रजिस्ट्रेशन कराकर युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की सेवाएं कोरोना उन्मूलन में लें। यही नहीं वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर के वेग को देखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से निदेशक संचारी रोग द्वारा 24 मार्च को भी बिजनौर सहित दो दर्जन से अधिक जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को भेजा गया है। इसके बावजूद जनपद में कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अमर सिंह, उपाध्यक्ष कालूराम, महासचिव देवराज सिंह, संयोजक उमेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed