{"_id":"5f9b076a8ebc3e9bd91aae5f","slug":"demand-for-building-panchayat-in-bhiliakhera-bijnor-news-mrt508563893","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजरपुर की जगह भिलियाखेड़ा में पंचायतघर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजरपुर की जगह भिलियाखेड़ा में पंचायतघर बनाने की मांग
विज्ञापन
भिलियाखेड़ा में पंचायतघर बनाने की मांग
बिजनौर। जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भिलिया खेड़ा में पंचायतघर बनवाने की मांग को लेकर गांव बवनपुरा, नजरपुर, भिलिया खेड़ा के लोग मुख्य विकास अधिकारी से मिले। तीनों गांवों के लोगों की ओर से संयुक्त रूप से सीडीओ को दिए गए ज्ञापन में गांव नजरपुर में चल रहे पंचायतघर के निर्माण को रुकवाकर गांव भिलिया खेड़ा में ही पंचायतघर का निर्माण कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को जलीलपुर ब्लॉक के गांव बवनपुरा, नजरपुर और भिलियाखेड़ा गांव के लोगों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर बताया कि ये तीनों गांव ग्राम पंचायत भिलिया खेड़ा में आते हैं। भिलिया खेड़ा गांव तीनों गांवों के मध्य में पड़ता है। इसके बावजूद प्रधान ओमकार सिंह जानबूझकर पंचायतघर का निर्माण गांव नजरपुर स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर करा रहा है। इससे तीनों गांवों के लोगों में रोष है। आरोप है पिछले पांच वर्षों में प्रधान ने गांव में कोई विकास कार्य नहीं किया और न ही पंचायत का निर्माण कराने से पूर्व खुली बैठक का ही आयोजन किया। ग्रामीणों के अनुसार वे इस मामले की शिकायत जलीलपुर बीडीओ और चांदपुर एसडीएम से कई बार कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गांववालों ने नजरपुर में चल रहे पंचायतघर के निर्माण रुकवाकर भिलिया खेड़ा में ही पंचायतघर का निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार, विपिन कुमार, हिमेंद्र सिंह, वंदना, खिलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, धर्मवती, यशपाल, अशोक कुमार, सविता देवी, सोनू कुुमार आदि शामिल रहे।