फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for 14 hours uninterrupted power supply for irrigation

फसलों की सिंचाई के लिए 14 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग

Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for 14 hours uninterrupted power supply for irrigation
सिंचाई के लिए 14 घंटे निर्बाध बिजली देने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में गन्ना भुगतान लटकने पर रोष जताया गया। किसानों को सिंचाई के लिए 14 घंटे लगातार बिजली देने की मांग की गई।
गन्ना समिति प्रांगण में हुई बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह व प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए उचित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। किसानों को 14 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देते हुए गन्ना भुगतान जल्द कराने, बिजली की कटौती खत्म कर 14 घंटे बिजली देने, बिजली की खराब लाइन बदलवाने, गन्ना आपूर्ति के लिए किसानों को पर्याप्त सप्लाई दिलाने, फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई। अध्यक्षता एमपी सिंह और संचालन सतेंद्र राठी ने किया। बैठक में हाजी शकील अहमद, संजीव राठी, राहुल पंडित, देवा सिंह, नैपाल सिंह, चमन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, महावीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed