फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delhi-Pauri Highway turned into potholes

गड्ढों में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी हाइवे

Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Pauri Highway turned into potholes
गड्ढों में तब्दील हुआ दिल्ली-पौड़ी हाईवे
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे गड्ढो में तब्दील हो गया हैं। वाहनों को इस मार्ग से निकलने में भारी दिक्कत हो रही है। बरसात में इस मार्ग की हालत और भी ज्यादा बदतर हो जाएगी। मार्ग में गड्ढे होने से हादसों का खतरा रहता है। कोई भी हादसा होने पर इस मार्ग पर आए दिन जाम लग जाता है।
दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर से मीरापुर तक गड्डों में तब्दील हो गया है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों के निकलने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। बरसात का मौसम सिर पर है। अगर ज्यादा बारिश हो गई तो हाईवे की हालत और भी ज्यादा बदतर हो जाएगी। गड्ढे में वाहन का पहिया गिरने उसे में पिंक्चर हो जाता है। मार्ग छोटा होने के कारण हाईवे पर जाम लग जाता है। कई बार तो पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी हाईवे उत्तराखंड के साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर को जोड़ता है। इन राज्यों को आने जाने वाले वाहन दिल्ली-पौड़ी हाइवे से ही निकलते हैं। बिजनौर से सात किलोमीटर तक तो यह मार्ग सात मीटर व बाकी आगे को आठ मीटर चौड़ा। सात मीटर जहां मार्ग चौड़ा है वहां एक साथ दो वाहन मार्ग पर नहीं दौड़ सकते। सात मीटर सड़क के दायरे में अगर कोई हादसा हो जाए तो जाम जरूर लग जाता है। सड़क पर बाकी वाहनों को निकलने की जगह नहीं बचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में इस मार्ग से ही जाते है शिव भक्त
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण हैं। इस मार्ग से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई जिलों के शिक्त भक्त बिजनौर होकर गंगा जल लेने को हरिद्वार जाते हैं। अभी तक उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर कोरोना के चलते रोक लगा रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी दी है। 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होनी है। अगर कांवड़ यात्रा शुरू हुई तो शिव भक्तों को इस जोखिम भरे मार्ग से निकलकर हरिद्वार जाना होगा।
------कोट
एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही हाईवे की मरम्मत करा, इस समस्या का समाधान कराया जाएगा - उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed