{"_id":"612fca248ebc3e0e8d6f4fcd","slug":"delhi-pauri-highway-road-potholes-will-be-filled-as-soon-as-the-rain-stops-bijnor-news-mrt5543613173","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पौड़ी हाईवे : बारिश रुकते ही भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पौड़ी हाईवे : बारिश रुकते ही भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
बिजनौर-बैराज रोड पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : BIJNOR
दिल्ली पौड़ी हाईवे : बारिश रुकते ही भरे जाएंगे सड़क के गड्ढे
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत किसी गांव की सड़क से भी बदतर है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो एनएचएआई के अफसर हरकत में आए। वहीं डीएम ने भी इस मामले में जबाव मांग लिया। एनएच अथॉरिटी के अफसरों ने दावा किया कि बुधवार को ही यह गड्ढे भरवाएं जाने थे। बारिश रुकते ही गड्ढे भरवाए जाएंगे।
दिल्ली-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों के चलते आवागमन मुश्किल हो रहा है। आए दिन इस रोड पर कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसके बावजूद अफसर इसे अनदेखा करते रहते हैं। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने इस हाइवे की हालत का मुद्दा उठाया। हाईवे के गड्ढे गिने तो मात्र छह किलोमीटर की दूरी पर ही 623 गड्ढे निकले। बुधवार के अंक में ये कैसा हाईवे, छह किमी में 623 गड्ढे शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ तो डीएम से लेकर एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों तक ने शीघ्र ही इसकी हालत में सुधार कराने की बात कही। डीएम उमेश मिश्रा ने एनएचएआई के अधिकारियों से जवाब तलब किया।
एनएचएआई के अफसरों का कहना है कि बुधवार को गड्ढे भरवाने थे, लेकिन पूरे दिन बारिश होती रही। एनएच 119 के पीडी दिनेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बृहस्पतिवार को बारिश नहीं हुई तो गड्ढे भरवाए जाएंगे। अभी अस्थाई मैटेरियल डाला जाएगा, जिसे बारिश के बाद स्थायी कराया जाएगा। जिससे राहगीरों को आवागमन में कोई दिक्क्त न हो। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि एनएच 119 के अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है और गड्ढे भरने को कहा जा रहा है। शीघ्र ही उनके साथ बैठक की जाएगी और समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
बैराज रोड पर लगा घंटों जाम
बिजनौर गंगा बैराज के दूसरी ओर मंगलवार की रात ट्रक पलट गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। भारी जाम लगने के कारण जिन लोगों को बैराज से बिजनौर आना थे, मजबूर होकर वे हस्तिनापुर-दत्तियाना (चांदपुर) मार्ग से होकर बिजनौर पहुंचे। दोनों ओर से यही आलम रहा। बुधवार की सुबह तक भी वाहनों की भीड़ हाईवे पर लगी हुई थी।